यात्रा के प्रथम दिन आप लखनऊ आते हैं और होटल पहुँच के विश्राम करते हैंI रात का भोजन होटल में उपलब्ध होगा I
नाश्ता करने के बाद हम बाई रोड नेपालगंज की ओर बढ़ेंगे जोकि 4-5 घंटे का रास्ता है I नेपालगंज पहुंच कर होटल में विश्राम होगा, शाम को होटल में ब्रीफिंग होगी जिसमे कैलाश यात्रा एक्सपर्ट्स आपको आगे की यात्रा के बारे में बताएंगे और यात्रा से जुड़े आपके सभी प्रश्नो का उत्तर देंगे I
सुबह जल्दी उठकर नेपालगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से सिमीकोट के लिए 40 मिनट की फ्लाइट होगी I सिमिकोट में कुछ देर आराम करने के बाद हम हेलीकाप्टर से हिलसा जाएंगे , लगभग २० मिनट की हेलीकाप्टर राइड के बाद हम हिलसा पहुंचेंगे जो की चीन और नेपाल का बॉर्डर है , रात का विश्राम गेस्ट हाउस में रहेगा I
# सिमिकोट और हिलसा ऊंचाई पर स्थित है यहाँ पर १ रात विश्राम वातावरण अनुकूलन के लिए बेहतर कदम होगाI
आज के दिन वातावरण अनुकूलन के लिए पुरंग में व्यतीत करते हैं और रात का विश्राम पुरंग में करते हैं ।
पुरंग तिब्बत का एक छोटा शहर है जहाँ पर आप थोड़ा सैर कर सकते हैं और कई सारी चीज़ो की खरीदारी कर सकते हैं जैसे की मानसरोवर का जल लाने के लिए गैलन, मेवा, फल, जूस, कैलाश परिक्रमा के लिए छड़ी व दस्ताने इत्यादि ।
यहाँ पर आप तिब्बत की संस्कृति देख सकते हैं ।
आज के दिन वातावरण अनुकूलन के लिए पुरंग में व्यतीत करते हैं और रात का विश्राम पुरंग में करते हैं ।
सुबह के नाश्ते के बाद हम वॉल्वो श्रेणी बस से मानसरोवर झील की तरफ प्रस्थान करते हैं । पुरंग से मानसरोवर जाने में लगभग 2.5 घंटे लगते हैं I जिस बिच हम रस्ते में थोड़ी देर के लिए राक्षस ताल झील के पास रुकते हैं यहाँ से हमे कैलाश पर्वत के दर्शन होने लग जाते हैं ।
मानसरोवर पहुंचने के बाद हम बस से मनसरोवर झील की १०५ किलोमीटर की परिक्रमा करते हैं जिसमे लगभग २ घंटे लगते हैं । इस बिच हम मानसरोवर झील के किनारे जल का स्पर्श करते हैं और फिर मानसरोवर के पास ही आज रात को विश्राम करते हैं ।
आज सुबह सभी लोग मानसरोवर झील के पास समय व्यतीत करते हैं और पूजा करते हैं जोकि अत्यंत ही सुखद और अद्भुत अनुभव होता है ।
दोपहर के भोजन के बाद हम दारचेन पहुंचते हैं जोकि कैलाश परिक्रमा का बेस कैंप है और कैलाश से काफी नजदीक है । रात का विश्राम होटल दारचेन में होगा ।
# जिन लोगो को कैलाश की परिक्रमा घोड़े से करनी हो वो लोग यहाँ पे अपने लिए घोडा बुक कर सकते है । घोड़े का खर्च आप स्वयं उठाते हैं I
सुबह के नाश्ते के बाद हम बस से यमद्वार के लिए प्रस्थान करते हैं । लगभग 30 मिनट के बाद हम यमद्वार पहुंचते हैं और कैलाश के उत्तरी मुख का दर्शन करते हैं ।
इसके बाद ग्रुप 3 भागो में बात जाता है जिसमे कुछ लोग पैदल परिक्रमा करते हैं , कुछ लोग घोड़े से करते हैं और जो लोग परिक्रमा नहीं करना चाहते वो लोग वापस दारचेन आकर गेस्ट हाउस में विश्राम करते हैं ।
कैलाश की परिक्रमा कुल 40 किलोमीटर की होती है जिसे हम 3 दिन में पूरा करते हैं ।
प्राथन दिन 10 km, दूसरे दिन 22 Km और तीसरे दिन 8 Km की परिक्रमा होती है ।
प्रथम दिन की परिक्रमा के बाद हम दिरपुक पहुंचते हैं और रात्रि का भोजन एवं विश्राम गेस्ट हाउस में करते हैं ।
इस दिन सुबह जलपान के बाद दुसरे दिन की परिक्रमा पे बढ़ते हैं । शुरू के 6 km कैलाश परिक्रमा का सबसे कठिन भाग होता है जिसमे कड़ी चढ़ाई होती है इसके बाद हम डोलमा-ला पास पहुंचते हैं जहाँ से गौरी कुंड के दर्शन होते हैं । बाकि का रास्ता समतल वव ढलान वाला है । 22 km की परिक्रमा पूरी करने के बाद हम जुतुलपुक पहुंच कर रात्रि का भोजन और विश्राम करते हैं ।
तीसरे दिन 8 km चलने के बाद हम परिक्रमा पूरी करते हैं जिसमे लगभग 3 घंटे लगते हैं और फिर बस से हिलसा बॉर्डर के लिए प्रस्थान करते हैं और चीन से बाहर निकलते हैं और हिलसा से हेलीकाप्टर द्वारा सिमिकोट आते हैं आज रात्रि का विश्राम सिमिकोट गेस्ट हाउस में में होगा।
अगले दिन नाश्ते के बाद सिमिकोट से हवाई जहाज़ से नेपालगंज पहुंचते हैं । नेपालगंज से ऐसी कैब से लखनऊ पहुंचते हैं और रात्रि विश्राम करते हैं ।
नाश्ते के बाद हम महादेव के आशीर्वाद के साथ अपने अपने घर लौटते हैं ।
# अपरिहार्य परिस्थितियों में उपरोक्त विवरण संशोधन/ परिवर्तन के अधीन हैं।
Batch No. | Start Date | End Date | Special Day at Kailash Mansarovar | Special Date |
---|---|---|---|---|
A111 | 2 May | 13 May | Buddha Purnima (Full Moon) | 7 May |
A112 | 13 May | 24 May | Masik Shivratri | 19 May |
B113 | 31 May | 11 June | Jyestha Purnima (Full Moon) | 5 June |
B114 | 14 June | 24 June | Masik Shivratri | 19 June |
B115 | 30 June | 11 July | Guru Purnima (Full Moon) | 5 July |
C116 | 4 July | 15 July | Batch Full | |
C117 | 13 July | 24 July | Masik Shivaratri | 18 July |
C118 | 29 July | 9 August | Shravan Purnima (Full Moon) | 3 August |
D119 | 10 August | 21 August | Masik Shivaratri | 16 August |
D120 | 28 August | 8 September | Bhadrapada Purnima (Full Moon) | 2 September |
E121 | 9 September | 20 September | Masik Shivaratri | 15 September |
Kailash Package Cost/Person
Total Cost of Package (Indian Passport Holder) | Rs. 200000 |
Early Booking Discount | Rs. 15000 |
Early Booking Rate | Rs. 185000 |
Booking Amount | Rs. 15000 |
Total Cost of Package (Non-Indian Passport Holder) | USD 3175 |
Early Booking Discount | USD 150 |
Early Booking Rate | USD 3025 |
Booking Amount | USD 300 |